Vedant Samachar

बोईदा रासेयो ने एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण किया व स्वच्छता अभियान चलाया

Vedant samachar
2 Min Read
  • उत्कृष्ट अध्यापन के साथ धरा मे पौधारोपण कर हरियाली व स्वच्छता लाना परम लक्ष्य है – राजेन्द्र नायक

कोरबा, हरदीबाजार, 19 जुलाई (वेदांत समाचार)। बोईदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं युवा कल्याण मंत्रालय दिल्ली व क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के निदेशक डॉ अशोक कुमार श्रोती राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ नीता बाजपेयी व अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज कुमार सिन्हा व जिला संगठक व्वाई के तिवारी के निर्देशन में तथा प्राचार्य लखन लाल बंजारे के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कुमार नायक के मुख्य मार्गदर्शन में व शासन प्रशासन के विशेष आदेश पर आज एक पेड़ मां के नाम पर विभिन्न फलदार,छायादार,पुष्पीय पौधों का पौधारोपण किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से पीपल,नीम,आम,बरगद, करंज, मोगरा,गुलाब आदि पौधों का पौधारोपण किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य वसुंधरा हरा भरा हरियाली प्रकृति वातावरण से है साथ ही आसपास के परिसरों को स्वच्छ करते हुए कूड़ा करकट निदान,घांस उन्मूलन,प्लास्टिक निदान किया गया ।

प्राचार्य लखन लाल बंजारे ने पौधारोपण करते हुए बताया कि शासन के आदेशों का सत प्रतिशत पालन करते हुए हम पौधारोपण हेतु प्रतिबद्ध हैं इस अवसर पर प्राचार्य लखन लाल बंजारे,राजेन्द्र कुमार नायक,पुरुषोत्तम देवांगन,जितेंद्र कुमार नेटी,वीरेंद्र कुर्रे,सुनील कुमार मिश्रा,भारती सिंह तोमर,परमेश्वर राम मराठा,सेत कुमार सांड,भाग्यश्री पांडेय, गौरव कुमार सिंह,किरण जांगड़े,श्यामा मरावी सभी ने पौधारोपण हेतु उत्साहित किया एवं स्वच्छता बरतने हेतु विशेष अपील किया गया के साथ स्वयंसेवक छात्र-छात्रा उदय पटेल,उषा पटेल,कुसुम पटेल, ओम प्रकाश सोनवानी,हिना कंवर,रिया नायक,दुर्गा पटेल, स्नेहा पटेल,देवदास मानिकपुरी,नंदिनी चौहान,रीना कैवर्त,नागेश्वर प्रसाद, इन्दू, नवधा,आरती मरकाम,शालिनी ओग्रे,देवेंद्र कुमार पटेल,राजेंद्र कुमार, तानिया,अनीता,चंचल राज,कुसुमलता, अवधा,दुर्गा,देविका, सावित्री,कुसुम,मीना, भारती कैवर्त, प्राप्ति, वीणा पटेल, आयुषी,सुमित्रा,जयंती,ममता केराम, मधु,हंसिका,गगन कुमार, दीपक कुमार,यशवंत कुमार, रागनी,दिव्या,भोरिका पटेल, दिव्या कश्यप आदि ने अपना अहम सहभागिता दिया के साथ समस्त स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Share This Article