पूर्व केन्द्रीय मंत्री, शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की आठवीं पुण्यथिति

कोरबा 11 जून ( वेदांत समाचार ) विद्या भैय्या जिंदादिल इंसान थे। उनके सरल व्यक्तित्व के सामने सब नतमस्तक हो जाते थे। उनके यहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति मायूस होकर नही लौटा। उक्त कथन आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोरबा में आयोजित पूर्व केन्द्रीय मंत्री, शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की आठवीं पुण्यथिति पर यह विचार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने व्यक्त किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर विद्या भैय्या के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि विद्या भैय्या अमर हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण करने के साथ अपने दिवंगत नेता के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि विद्या भैय्या मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत थे। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि विद्या चरण जीं संगठन को लेकर काफी निष्ठावान रहा करते थे। यही कारण है कि प्रदेश की राजनीति में उन्हे विशेष सम्मान प्राप्त था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सल हमले ने उन्हे हमसे छीन लिया।


प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि विद्या भैया का प्रदेश और देश के विकास में अहम योगदान रहा। उन्होने बड़े प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में विशेष रूचि ली। इसका लाभ क्षेत्र को लगातार प्राप्त हो रहा है।
नगर पालिक निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि विद्या भैया के अवसान से जो कमी आई है उसकी पूर्ति होना मुश्किल है। मौजूदा दौर में हमें संकल्प लेना होगा कि विद्या भैया के अधुरे सपने को पूरा करें। पूर्व सभापति संतोष राठौर ने विकास की दिशा में किये गये कार्यों को लेकर विद्या भैया के योगदान का स्मरण किया।


इस अवसर पर बी. एन. सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, एल्डरमेन बच्चुलाल मखवानी, एस. मुर्ति, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कुमार वर्मा, राजेश यादव, संजय बरेठ, फुलदास महंत, संजय कंवर, एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने विद्या भैय्या के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।