महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी रिया चक्रवर्ती? नए अंदाज में दिखाई जाएगी कहानी

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स रिया चक्रवर्ती को कुछ दिनों पहले ही उन्हें ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020’ की लिस्ट में पहला स्थान मिला था और अब उनके हाथ आने वाली है एक बड़ी फिल्म लगी है। खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को इस महाभारत की कहानी में द्रौपदी का रोल ऑफर किया गया है। ऐसे में अगर ये खबर सच है तो ये खबर रिया के लिए बेहद गुड न्यूज है।

अगर रिया चक्रवर्ती इस फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं तो ये फिल्म उनकी बॉलीवुड में वापसी का रास्ता खोल सकती है। वहीं इस फिल्म के अलावा अदाकारा रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली है, इस फिल्म में उनका किरदार छोटा लेकिन महत्वपूर्ण है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक खबरें हैं कि रिया ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार करती नजर आ सकती हैं। खबर है कि इस कहानी को मॉर्डन वर्ल्ड और आज के समाज में बनाया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि द्रौपदी का किरदार रिया को ऑफर किया गया है और अभी वो इस पर विचार कर रही हैं।