Plane Crash : सेना का विमान हुआ क्रैश, 12 की दर्दनाक मौत, सैन्य अधिकारी भी शामिल

म्यांमार: एक बड़ा हादसा हो गया है। म्यांमार में सेना का विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। घटना की जानकारी लगते हीे मौके पर सुरक्षाबलों के जवान पहुंच गए है और राहत एवं बचाव कार्य जोरो पर जारी है। इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत (Tragic death of 12 people) हो गई। मृतकों में सेना के ​वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होने की खबर है। ये विमान हादसा मांडले में हुआ है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन (Pyin Oo Lwin) में एक बिजली और इस्पात संयंत्र के बीच 16 सीटों वाला विमान क्रैश हो गया।

वहीं इस घटना में 8 अन्य लोगों की घायल होने की खबर है। इस हादसे में चार लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

राज्य प्रशासन परिषद के सूचना दल के मेजर जनरल जॉ मिन टुन (General Zaw Min Tun) ने कहा कि विमान में 16 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि राजधानी शहर ने पाय ताव से पायिन ऊ ल्विन जा रहा सैन्य विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 08:00 बजे मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेजर ने बताया कि अभी तक हताहत हुए लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन मांडले के दमकल विभाग ने बताया है कि इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भेजा गया है।

इससे पहले, 2019 में म्यांमार में एक विमान रनवे पर फिसल गया था. इस हादसे में विमान में सवार चार लोग जख्मी हो गए थे। विमान में 33 लोग सवार थे। बॉम्बार्डियर डैश 8 क्यू400 विमान म्यांमार के यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खतरनाक लैंडिंग से पहले बांग्लादेश के ढाका-सरहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। ये हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ था। इस हादसे में विमान का पायलट घायल हो गया था।