भारतीय जनता पार्टी बालकोनगर मंडल की बैठक हुई संपन्न

कोरबा 8 जून (वेदांत समाचार) आज दिनांक 8 जून 2021 को भारतीय जनता पार्टी बालकोनगर मंडल की बैठक रखी गई थी, जिसमे मंडल प्रभारी राजेंद्र राजपूत जी द्वारा आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई,एवं किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, के नए मंडल अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक ली गई।

इस अवसर पर जिले से श्री राजेंद्र राजपूत जी के साथ जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चन्द्रा,महामंत्री एवं पार्षद लुकेश्वर चौहान,महामंत्री शैलेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश केंवट,महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना रुनिझा,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजू खान,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष नर्मदा लहरे,जिला विधि प्रकोष्ठ के RTI प्रभारी रामकिशोर शर्मा,इफ्तखार हुसैन,महेंद्र चन्द्रा,संपत यादव,डॉ सी एल साहू,गुमान सिंह कंवर, विवेक गौतम,कीर्तन राठौर, लखन चन्द्रा,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जितेंद्र महंत,संजय कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।