Breaking:सूरजपुर डबल मर्डर: मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई

सूरजपुर,28 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की हत्या के मामले में प्रशासन एक्शन मोड पर है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के तीन मकानों को अवैध निर्माण बताते हुए जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है। जिला प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा है।

इस मामले में पुलिस ने कुलदीप साहू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नगर पालिका सूरजपुर ने आरोपी के घरों और दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस दिया था। आरोपी के तीन मकानों को एक साथ जमींदोज किया जाएगा, जिनमें 150 डिसमिल जमीन पर बने आवासीय भवन और अहाता शामिल हैं।

प्रशासन की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश देती है। सूरजपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इस मामले में पुलिस ने जल्दी और कारगर कार्रवाई की है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]