कोंडागांव के कुम्हार अशोक चक्रधारी का कमाल: 24 घंटे जलने वाला मैजिक दीया बनाया, देश-विदेश में हो रही चर्चा

कोंडागांव, 26 अक्टूबर : 62 वर्षीय कुम्हार अशोक चक्रधारी ने अपनी अनोखी कला से एक ऐसा दीया बनाया है जो 24 घंटे तक लगातार जलता रहता है। इस मैजिक दीये की चर्चा देश-विदेश में हो रही है और लोग इसे ऑनलाइन मंगाने के लिए उत्सुक हैं।

अशोक चक्रधारी ने बताया कि उन्होंने यह दीया यूट्यूब पर देखकर बनाया है। उन्होंने 5-6 बार कोशिश की और 1 हफ्ते में इसे बना दिया। इस दीये में तेल भरकर रखने के लिए एक कुंड है, जिससे दीया खाली नहीं होता और जलता रहता है।

पहले साल उन्होंने 100 दीये बेचे। दूसरे साल उन्होंने इसे दुर्गा पूजा में भी बनाया और 200 रुपए में 1 दीया बेचा। इसके बाद उन्होंने इस दीये का वीडियो फेसबुक पर डाला, जिससे उन्हें कई फोन कॉल आने शुरू हो गए। देश के कोने-कोने से उन्हें हज़ारों दीये के ऑर्डर मिले और लोग इसे मैजिक लैंप कहने लगे।

अब लोकल स्तर पर 300 रुपए और ऑनलाइन ऑर्डर पर 485 रुपए में बेच रहे हैं। अशोक चक्रधारी ने बताया कि कोंडागांव शिल्प नगरी के नाम से जाना जाता है और बस्तर में विदेशी पर्यटक आते हैं तो कोंडागांव आना नहीं भूलते। यहां की कला देखने जो आते हैं ये मैजिक दिया देख अपने साथ ले जाना नहीं भूलते।

कुम्हारों में थोड़ा मलाल भी है कि माटी लाना चार बार छनना फिर गुथना फिर आकार देना सूखना फिर रंग चढ़ाना फिर संभाल कर रखना सरकार ने माटी बोर्ड तो बनाया है मगर राहत नहीं कुम्हारों को। अशोक चक्रधारी ने कहा कि सरकार से अपेक्षा है कि कुम्हारों को थोड़ी राहत दे।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]