आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची छत्तीसगढ़, एयरपोर्ट में राज्यपाल और मुख्यमंत्री नें किया स्वागत, जानिए उनके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी…

रायपुर, 25 अक्टूबर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

आज, 25 अक्टूबर को

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।

कल, 26 अक्टूबर:

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]