कटघोरा में पुलिस ने जुआ फड़ पर की छापेमारी, आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

तुषार साहू,कोरबा-कटघोरा,24 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। दीपावली के नजदीक आते ही जुआड़ियों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। कटघोरा पुलिस ने बुधवार रात लगभग 9 बजे वार्ड नंबर 9 में प्यारेलाल के मकान में जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस के आने पर जुआरी अफरा-तफरी में इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ सम्भ्रांत परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जुआरियों में कुछ गुरुजी और पंचायत सचिव भी शामिल थे, जो मौका देखकर भाग निकले। प्यारेलाल पर पहले भी सूदखोरी के मामलों में आरोप लग चुके हैं। अब उसने लंबे समय से जुआ फड़ लगाना भी शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने जप्त की गई राशि और सामग्री की जानकारी जल्द ही जारी करेगी। इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से संपर्क नहीं हो सका।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]