कोरबा की 8 वर्षीय नन्ही कथक नृत्यांगना पर्वथम योधा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया

कोरबा, 23 अक्टूबर(वेदांत समाचार)। कोरबा की 8 वर्षीय नन्ही कथक नृत्यांगना पर्वथम योधा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता देश राग 2024 में सब जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित की गई थी।

पर्वथम ने कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर बालको नगर और कोरबा जिले को गौरवान्वित किया। वह अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला गुरु मोरध्वज वैष्णव से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

पर्वथम आगामी 7 नवंबर से 10 नवंबर तक आबूधाबी (दुबई) में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं। यह नन्ही बालिका अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से बालको नगर और कोरबा, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगी। पर्वथम की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और शिक्षकों को बधाई.