[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा में सियासी तूफान: कलेक्टर का नोटिस, पूर्व मंत्री का इनकार, देखिए वीडियो

कोरबा कलेक्टर और पूर्व मंत्री में विवाद, फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी

कोरबा,16 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कलेक्टर अजीत वसंत के बीच विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब शुरू हुआ जब जयसिंह अग्रवाल ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को लेकर कलेक्टर ने आपत्ति जताई और इसे “दुर्भावनापूर्ण” बताते हुए पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जयसिंह अग्रवाल को औपचारिक नोटिस जारी कर फोटो हटाने को कहा है। लेकिन जयसिंह अग्रवाल ने साफ कहा कि वे यह पोस्ट नहीं हटाएंगे। उनका कहना है कि अगर कलेक्टर निवेदन करते, तो वे शायद पोस्ट हटा देते, लेकिन अब जब आदेश दिया गया है, तो वे इसे नहीं मानेंगे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कलेक्टर उन्हें निर्देश देने वाले कौन होते हैं, और मैं उनका चपरासी नहीं हूं। अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल के आगमन के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह ननकीराम कंवर को अपमानित करने वाली है।

कलेक्टर अजीत वसंत का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी है। अगर किसी व्यक्ति के कार्य या शब्दों से कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है, तो नोटिस जारी किया जाता है। इसी कारण यह कार्रवाई की गई है।

[metaslider id="133"]