Breaking:कोरबा में दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी की करंट से मौत

कोरबा, 19 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। शनिवार सुबह कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव रोड आदर्श नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। उड़ीसा निवासी दुर्योधन महंता और उनकी पत्नी भारती महंता की करंट के झटके से मौत हो गई।

घटना के अनुसार, भारती महंता सुबह 11-12 बजे के आसपास घर में खींचे गए तार पर कपड़े सुखा रही थी, जब उसे करंट का झटका लगा। पति दुर्योधन महंता ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे से स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।