राज्य में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने त्वरित कार्यवाही करें : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश

रायपुर, 18 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने राज्य में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा 84 लाख श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

लखन लाल देवांगन ने यह बात ‘श्रमिकों का सशक्तिकरण, भविष्य का निर्माण’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिला रही है।

इस अवसर पर लखन लाल देवांगन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 237 करोड़ रुपये का लाभ श्रमिकों को प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को किसी भी कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, इसके लिए विभाग के अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करेंगे।

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में 70 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सचिव सह श्रमायुक्त अलरमेलमंगई डी ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।