प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर पर कांग्रेस कार्यकर्ता फोड़ रहे पटाखे, नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कांग्रेस ने किया पलटवार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। बड़ी प्रशासनिक फेरबदल पर BJP ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है।छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर का आधार केवल राजनीति है। ट्रांसफर होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखा फोड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि ट्रांसफर को लेकर राजनीति हो रही है। ट्रांसफर की बजाए कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।

धरमलाल कौशिक के प्रशासनिक फेरबदल के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया है। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि 15 साल तक BJP शासनकाल में तबादला उद्योग चलता रहा। आज अधिकारियों की कार्यक्षमता के आधार पर ट्रांसफर हो रहा है। जिलों में प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से ट्रांसफर हो रहा है।

बता दें कि बीते दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

देखे लिस्ट –
रेणुका श्रीवास्तव, CEO जिला पंचायत बालोद
आशुतोष पांडेय, उप सचिव श्रम विभाग, मंत्रालय
लोकेश कुमार, CEO जिला पंचायत राजनांदगांव
संदीप अग्रवाल, CEO जिला पंचायत गरियाबंद

वहीं डॉ कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया है।

राजधानी रायपुर में एक IFS अधिकारी का भी तबादला किया गया है।  आशीष कुमार भट्ट, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।