मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दीपावली उपहार : महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की

रायपुर, 16 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। उन्होंने महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की है। यह लाभ 1 अक्टूबर से लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक से पहले यह बड़ी घोषणा की। महंगाई भत्ता में 4% की वृद्धि की गई है। यह फैसला राज्य के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा उपहार है। 1 अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।