हसौद थाना द्वारा आर. बी.के. एल महाविद्यालय में साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सक्ती, 15 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) के नेतृत्व में हसौद थाना द्वारा आर. बी . के. एल महाविद्यालय में साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को साइबर फ्राड, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

साइबर फ्राड से बचाव के लिए टिप्स:

  1. किसी भी व्यक्ति को जान कर अनजाने में OTP नहीं देना।
  2. किसी भी अनजान के साथ अपनी फोटो शेयर न करना और दोस्ती न करना।
  3. लालच में न पड़े, कुछ भी फ्री नहीं है।
  4. प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
  5. अनचाहे लिंक में कदापि क्लिक न करें, फोन हैक हो सकता है।
  6. टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सावधान।
  7. सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतना।
  8. अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा प्राइवेट रखना।
  9. अनजान व्यक्ति को अपना फोटो या अन्य निजी जानकारी नहीं भेजना।
  10. फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना करें।

यातायात नियमों के बारे में:

  1. गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
  2. नशे में वाहन न चलाएं।
  3. गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग जरूरी है।
  4. गाड़ी चलाते वक्त किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक न करें।
  5. गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें।
  6. गाड़ी हमेशा धीरे चलाएं।
  7. नाबालिक वाहन न चलाएं।
  8. वाहनों का बीमा होना आवश्यक है।
  9. मोटरसाइकल में ट्रिपलिंग ना चले।
  10. किसी भी एक्सीडेंट होने पर तुरंत 112 या 108 में फोन करके सूचना दें।

नशा मुक्ति के बारे में:

नशा करने से आर्थिक नुकसान, शारीरिक क्षति और सामाजिक प्रतिष्ठा मान सम्मान नहीं मिल पाना नशा का ही दुषपरिणाम है।