Vedant Samachar

BJP कार्यालय में चले जूते लात, एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए, देखें वीडियों….

Vedant samachar
1 Min Read

  • BJP प्रदेशाध्यक्ष के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए

राजस्थान के जयपुर में गुरुवार को BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। घटना उस समय हुई, जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने वाली थी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी प्रदेशाध्यक्ष को मंच तक लेकर आए। वह मंच पर चढ़ने लगे तो उन्हें मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया। इस पर जैकी ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया।

थप्पड़ लगते ही जावेद ने भी जैकी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों अध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए। करीब 30 से 40 सेकेंड तक दोनों लड़ते रहे। उसके बाद बीजेपी के अन्य पदाधिकारी ने दोनों का अलग किया।

Share This Article