Vedant Samachar

डबल गैस सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए बदल गए नियम?.. बुकिंग में होगा महीने भर का अंतर?.. जानें क्या है खबर की सच्चाई

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,25 मार्च: देश के अलग अलग हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच दावा किया गया था कि, सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। (LPG Cylinder Booking Rule) बताया गया था कि, इंडियन आयल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियमों में फेरबदल किया है। खासकर ऐसे ग्राहक जो डबल कनेक्शन सेवा ले रहे है।

डबल कनेक्शन ग्राहकों के लिए किया गया था दावा
दावे के मुताबिक़ जिनके पास दो सिलेंडर कनेक्शन है यानी डबल बॉटम कनेक्शन हैं, वे 35 दिन बाद ही गैस बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, एक सिलेंडर वालों को पहले की तरह 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा।

सरकार ने किया खबरों का खंडन
वही अब सरकार की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया है और इन ख़बरों को भ्रामक बताया है। पीआईबी की तरफ से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है। पीआईबी ने कहा है कि, एलपीजी सिलेंडर रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। (LPG Cylinder Booking Rule) रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दो बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर पहले की तरह ही लागू रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये समय-सीमा पहले की तरह जारी रहेगी और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Share This Article