दशहरा पर्व: जांजगीर पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने की पूजा अर्चना

जांजगीर चांपा, 12 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्र पूजा की गई।