बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई और दिनों दिन बढ़ते पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यु .आर. महिलांगे ने घरों में सरकार के खिलाफ धरना दिया। महिलांगे ने कहा देश में महंगाई चरम पर है। कोरोना संकट के बीच आम लोगों के लिए दाल, चावल, तेल खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल के दाम 100के पार पहुंच गए हैं, जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिन की बात कर अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं।

दरअसल, बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस आज से धरना प्रदर्शन कर रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में बैठकर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. कोरबा के आलावाछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के साथ अपने घर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.