मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मृतक संजय का शव पहुंचा गृह ग्राम

रायपुर, 09 अक्टूबर 2024 – कर्नाटक के मंगलुरु में बोट दुर्घटना में तपकरा के सूंडरु निवासी संजय की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया, जिसके बाद मृतक का शव हवाई जहाज से रांची और फिर ‘1099 मुक्तांजलि’ शव वाहन से सूंडरु पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री साय की मदद से परिजनों को संबल मिला और उन्होंने आभार व्यक्त किया। यह घटना मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता और नागरिकों के दुख-दर्द में सहभागी बनने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।