Korba Breaking:सहायक संचालक के.आर. डहरिया को कारण बताओ नोटिस जारी

कोरबा, 13 सितंबर (वेदांत समाचार)। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने सहायक संचालक के.आर. डहरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राजकुमार दुबे, जिलाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी की शिकायत के बाद जारी किया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि सहायक संचालक के.आर. डहरिया पर कार्यालयीन कर्मचारियों पर दबाव डालने, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग और दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इसके अलावा, उन पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर शिक्षक के पद पर नियुक्ति करने का भी आरोप है।

संचालनालय ने सहायक संचालक के.आर. डहरिया से एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवाद मांगा है। यदि वे समय पर प्रतिवाद नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।