बिलासपुर : अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर, 08 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना तारबाहर पुलिस ने स्ट्रीट पेट्रोलिग के दौरान 8 बदमाशों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। बिलासपुर पुलिस ने अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जारी रखने का ऐलान किया है।