एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में विश्व पयार्वरण दिवस पर वृक्षारोपण

कोरबा 5 जून (वेदांत समाचार) विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2021 के उपलक्ष्य पर एस.ई.सी.एल. कोरबा क्षेत्र की सृष्टि महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीती सिंह के मार्गदर्शन में सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया |उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगा के ही हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते है हम सभी को पिछले कॅरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की कीमत ज्यादा समझ मे आई औऱ ये पौधों से हमे ऑक्सीजन मुफ्त में प्राप्त होती है साथ ही मौके पर मौजूद जनों को मास्क व सेनिटाईज़र वितरण कर कोरोना वैश्विक महामारी में सतर्कता रखने हेतु जागरूक किया गया .

एस.ई.सी.एल. कोरबा क्षेत्र में मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एन. के. सिंह, की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया | इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित अधिकारी-कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण कराई गयी व परिस्थितिकितंत्र पुनर्नस्थापना अर्थात इकोसिस्टम रेस्टोरेशन हेतु जन भागीदारी का सन्देश दिया गया . इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे उत्कृष्ट विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कारित किया जाएगा | अंत में मौक़े पर उपस्थित जनों को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण में एहम भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित कर कार्यक्रम का संपादन किया गया . मानिकपुर में भी एक पौधा एक संकल्प के साथ 60 कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस अवसर पर फलदार वृक्ष लगाए .