कोरबा में गरबा और डांडिया उत्सव की शुरुआत

कोरबा,08 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ जिले बालको नगर में आदर्श गरबा एवं डांडिया उत्सव समिति द्वारा वार्ड 35 बालको में हाउसिंग बोर्ड में गरबा और डांडिया का आयोजन शुरू किया गया है। इस आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में हितानंद अग्रवाल, वार्ड पार्षद और नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोरबा ने शिरकत की।

विशेष अतिथियों में नीतीश डालमिया, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद कोरबा, रूबी तिवारी, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, अर्चना रूनीझा, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, विजय गुप्ता, समाज सेवी और मंदाकिनी त्रिपाठी सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय में गरबा और डांडिया की परंपरा को बढ़ावा देना और लोगों को एक साथ लाना है। आयोजन समिति ने सभी को गरबा और डांडिया का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है।