Bilaspur Breaking: रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, फेसबुक पोस्ट में कई लोगों पर लगाया छेड़छाड़ और गुंडागर्दी का आरोप…

बिलासपुर, 07 अक्टूबर (वेदांत समाचार)- न्यायधानी बिलासपुर में एक रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने अपनी मौत से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कई लोगों पर छेड़छाड़ और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

मृतका का नाम प्रियंका सिंह था, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में रहती थीं। प्रियंका के पति रेलवे में कार्यरत हैं।

प्रियंका ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वह पिछले 4 सालों से पड़ोसी पप्पू यादव द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हो रही थी। इसके अलावा, उसने कई अन्य लोगों का भी नाम लिया है, जिन पर उसने गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, बिलासपुर निवासी सांई दरबार, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा, विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी हैं। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मृतका ने पहले कभी इस घटना की शिकायत क्यों नहीं की। इसके अलावा, पुलिस मृतका के परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।

मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी और उसे पूर्व में हुई घटनाओं में अपने पड़ोसियों का हाथ नजर आता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बहुत गंभीर है और हम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।