बिलासपुर में नवरात्रि पर मेगा रास डांडिया की तैयारी शुरू,भाग्यश्री और मनारा चोपड़ा होंगी शामिल

विनीत चौहान,बिलासपुर, 04 अक्टूबर – नवरात्रि पर्व के अवसर पर भाटिया फ्यूल्स द्वारा आयोजित मेगा रास डांडिया की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 6, 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस आयोजन में बॉलीवुड कलाकार भाग्यश्री और मनारा चोपड़ा शामिल होंगी।

आयोजन स्थल पर प्रदेश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अंशुमन शर्मा द्वारा डांडिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शहर के युवक, युवतियों और महिलाओं ने परंपरागत बालीवुड गानों पर गरबा का प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन दिया जाएगा।

भाटिया फ्यूल्स द्वारा 2016 से आयोजित हो रहे इस रास डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आयोजन स्थल में ही खान-पान की सारी सुविधाएं शहरवासियों को उपलब्ध कराई जाती रही हैं।

आयोजन के लिए आकर्षक साज-सज्जा भी की जा रही है। शहरवासियों को हर साल इस आयोजन का इंतजार रहता है। इस वर्ष भी शहरवासी परिवार सहित यहां पर डांडिया का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं।

इस आयोजन में भाग लेने के लिए शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है और यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।