मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाईयों की हत्या कर फरार हुये आरोपियों को गिरफ्तार

मुंगेली, 03 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। मुंगेली पुलिस ने दो सगे भाईयों की हत्या कर फरार हुये आरोपियों को रायपुर एवं नवागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तोरन पाटले, रामबली पाटले, माखन पाटले और लल्ला उर्फ जागेन्द्र शामिल हैं।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी नरेन्द्र पाटले ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उनके दो भाइयों भागबली पाटले और वकील पाटले की हत्या कर दी और एक अन्य भाई कौशल पाटले और भाभी संतोषी को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने लाठी डण्डा से हमला किया और एक ट्रेक्टर से भी कुचल दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 109(1) 191(2), 191(3), 190, 61 (2)(a) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू की। आरोपियों को रायपुर और नवागढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक पारखराम साहू, प्र.आर. मनोज साहू, आर. तीजराम यादव, आर. अजय रावत, पुलिस मित्र हरिश बघेल का सराहनीय योगदान रहा।