SECL कर्मी का बेटा शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस ने एक युवती के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक जिला SECL कर्मी का बेटा बताया जा रहा है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश दुबे के खिलाफ धारा 376 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक SECL कर्मी का बेटे प्रकाश दुबे पर पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता सीपत थाना क्षेत्र निवासिनी बताई जा रही है। वहीं आरोपी प्रकाश दुबे उसलापुर का रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रकाश दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।