कोरबा के स्वामी आत्मानंद स्कूल जमनीपाली में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

कोरबा, 02 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। स्वामी आत्मानंद स्कूल जमनीपाली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गांधी के आदर्शों और शास्त्री की सादगी के बारे में जानकारी दी गई।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों महान नेताओं पर अपने विचार साझा किए। शिक्षिका कु. आकांक्षा राजपूत ने गांधी और शास्त्री के जीवन और मूल्यों पर प्रकाश डाला।

छात्रों ने नशे में गाड़ी चलाने के खतरों को दर्शाने वाला मूक नाट्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य अभिमन्यु साहू ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम स्वच्छता रैली के साथ संपन्न हुआ।