छत्तीसगढ़ : शराब भट्टी के पास पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के माना शराब भट्टी के पास पेड़ पर एक युवक की लाश मिली है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की लाश तीन से चार दिन पुरानी है। मृतक युवक की पहचान कवर्धा निवासी वेद राम ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शराब भट्टी के पास अजीब सी बदबू आने पर लोगों ने इसका पता लगाया। वहीं पेड़ पर युवक की लाश देख लोग घबरा गए। और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया को बयान देगी।