सेवा निवृत्त हुए निरी. अशोक कुमार द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सह- सम्मान दी गई विदाई

जांजगीर, 30 सितंबर (वेदांत समाचार)। आज दिनांक 30.09.2024 को निरी. अशोक कुमार द्विवेदी जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर शिकायत शाखा में पदस्थ था। जिसका पुलिस विभाग में सेवा अवधि पूर्ण हो जाने से विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में शाल एवम श्रीफल भेंटकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी क्रम में विदाई कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत हुए निरी. को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा उसके स्वास्थ्य जीवन एवम उज्वल भविष्य की कामना की गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में DSP मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, DSP अजाक जांजगीर अनिल कुमार कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।