Raipur के खारुन में डूबा 9वीं का छात्र, नदी में 3 KM तक तलाशी, 24 घंटे से ऑपरेशन जारी

रायपुर की खारुन नदी में 9वीं का छात्र बह गया है, जिसका दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। नदी में 24 घंटे से रेस्क्यू जारी है, टीम तीन किलोमीटर तक तलाशी कर चुकी है।

बताया जा रहा है छात्र स्कूल के नाम से घर से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा और खारुन नदी चला गया। SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छात्र ईश्वर वर्मा (14) घर से करीब साढ़े 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह कॉपी भूल गया हूं, कहकर वापस घर आ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया।

राजकुमार वर्मा बोरियाखुर्द का रहने वाला था।

राजकुमार वर्मा बोरियाखुर्द का रहने वाला था।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया राजकुमार

बताया जा रहा है कि ईश्वर वर्मा स्कूल न जाकर दोस्तों के कहने पर नदी में नहाने चला गया। सभी लड़के नदी में नहाने के बाद वापस निकलने की तैयारी में थे।

इसी दौरान ईश्वर गहरे पानी में चला गया। ये घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है।

बताया जा रहा है कि नदी में ईश्वर कुछ देर तक तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद हलचल बंद हो गई।

दोस्तों ने फौरन डॉयल-112 को सूचना दी। मुजगहन पुलिस और SDRF के गोताखोर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब मौके पर पहुंचे।

ईश्वर वर्मा की स्कूल आईडी कार्ड।

ईश्वर वर्मा की स्कूल आईडी कार्ड।

तेज बहाव और अंधेरे की वजह से रोकना पड़ा ऑपरेशन

SDRF के जवानों ने बताया कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक लाश खोजने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन रोकना पड़ा।

24 घंटे बाद 3 किलोमीटर का एरिया तक फैली टीम

शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे से SDRF की टीम फिर एक बार खारुन नदी में सर्च ऑपरेशन कर रही है। मौके पर करीब 10 लोगों की टीम ईश्वर को खोज रही है। इस सर्चिंग ऑपरेशन में हाई स्पीड बोट के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस गोताखोर पानी की गहराई में लाश को खोज रहे हैं।

ईश्वर को पानी से लगता था डर

ईश्वर साहू के पिता राजकुमार साहू ने बताया कि ईश्वर उनका इकलौता बेटा है। ईश्वर की एक छोटी बहन भी है। राजकुमार बोरियाकला के एक टाउनशिप में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। ईश्वर को पानी से डर लगता था। उसे तैरना भी नहीं आता था। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया, फिर डूब गया। यह बात अजीब है।

SDRF की टीम कर रही तलाश

मामले को लेकर मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि ईश्वर साहू बोरियाखुर्द का रहने वाला है। साढ़े 11 बजे तक लाश नहीं मिल पाई है। टीम तलाशी अभियान में करीब 3 किलोमीटर में स्थित खुड़मुड़ा घाट तक पहुंच गई है। सर्चिंग अब तक जारी है।