आंखें हैं जीवन का आईना, उनकी रक्षा करना है फर्ज हमारा – डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा, 27 सितम्बर (वेदांत समाचार) I इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विद्यार्थियों के नेत्रों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कैम्प लगाया। डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि आंखें ईश्वर का बेशकीमती उपहार है, उनकी सुरक्षा और देखभाल अति आवश्यक है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामलाल ने कहा कि आंखें स्वस्थ हैं तो दुनिया की हर खुशी देखने के लिए हम तैयार हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए पौष्टिक आहार, विटामिन ए, और नियमित जांच आवश्यक है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि आंखें हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, उनकी सुरक्षा और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, और समय-समय पर जांच से आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को आंखों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ आंखों के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए