कोरबा: पुलिस के मुसाफिर चेक अभियान में 311 लोगों की जांच, सजग कोरबा अभियान जारी

कोरबा, 24 सितंबर (वेदांत समाचार)। कोरबा पुलिस ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए बड़े पैमाने पर मुसाफिर चेक अभियान चलाया। इस अभियान में एक दिन में 311 लोगों की जांच की गई। अब तक कुल 2859 लोगों की जांच हो चुकी है।

पुलिस ने होटल, लॉज, फेरी करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। थाना/चौकी प्रभारियों ने फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी।

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान और नेहा वर्मा ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ठगी के शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाना या 1930 में फोन करके संपर्क कर सकते हैं। सजग कोरबा अभियान जारी रहेगा और पुलिस शहर वासियों को जागरूक करने के लिए इस तरीके का अभियान लगातार चलते रहेगी।