25 लाख के 128 गुम-चोरी के मोबाईल रिकवर पुलिस ने लोगों को वापस लौटाए, बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस लाए गए… – vedantsamachar.in

25 लाख के 128 गुम-चोरी के मोबाईल रिकवर पुलिस ने लोगों को वापस लौटाए, बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस लाए गए…

रायगढ़, 19 अप्रैल (वेदांत समाचार) : रायगढ़ जिला में अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाईल गुम व चोरी हुए थे। जिसकी खोजबीन करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस लाए हैं। जिसे आज मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाईल लौटाए गए। साइबर थाना टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मिले शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 128 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए। ये मोबाइल बिहार, कोलकाता सहित सीमावर्ती जिले कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों में उपयोग में पाए गए।

जिन्हें संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर वापस लाया गया और रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में उनके स्वामियों को सौंपा गया। बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग व मोटोरोला जैसे ब्रांडेड और महंगे मोबाइल शामिल हैं। जिनकी कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक है। SSP शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना के स्टाफ से मोबाइलों का वितरण कराया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत यादों को सहेज कर रखने का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम होना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा नुकसान है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य का गुम मोबाइल उपयोग करना गैरकानूनी है, इसलिए यदि किसी को मोबाइल मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें, अन्यथा पुलिस ट्रैक कर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम में आज मोबाइल वापस मिलने पर कई ऐसे लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल पाकर वे भावुक हो उठे और एसएसपी समेत साइबर टीम को व्यक्त किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।