CG CENIMA NEWS :मैं छत्तीसगढ़ आना चाहता हूं : किली पॉल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपक अपाट ने की मुलाकात

CG CENIMA NEWS : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपक अपाट ने अफ्रीका के तंजानिया की सोशल मीडिया स्टार किली पॉल से मुलाकात की है। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। किली पॉल ने कहा कि, वे छत्तीसगढ़ आना चाहते हैं। उन्हें जल्द ही आमंत्रित किया जाए। किली पॉल ने छत्तीसगढ़ी गानों पर कई रील्स बना चुके हैं। जिस कारण राज्य में उनके प्रशंसक उन्हें फॉलो करते हैं। इस मुलाकात के दौरान जशपुर निवासी दीपक ने उन्हें और उनके परिवार को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया। दीपक आपट ने किली पॉल को छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि, छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर विष्णुदेव साय भी ट्राईबल कम्यूनिटी से आते है। और उन्हें छत्तीसगढिय़ा संस्कृति के बारे में जानकारी दी। किली पॉल ने मुलाकात के दौरान कहा कि, वे भी ट्राइबल कम्युनिटी से आते हैं, उन्हें नेचर बहुत लगता है। छत्तीसगढ़ आने के लिए उन्हें इनवाइट किया जाए, वे जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि, उन्हें छत्तीसगढ़ी गानों पर वीडियो बनाना अच्छा लगाता है। यहां के लोग उन्हें बहुत अच्छा लगते हैं। बड़ी संख्या में उनके फॉलोवर छत्तीसगढ़ से भी हैं। दीपक आपट ने बताया कि, तंजानिया में उन्होंने किली पॉल के साथ उनके परिवार, उनके माता-पिता और बहन से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेरा भी अच्छे से स्वागत किया। उनसे लंबी बातचीत हुई।
किली और नीमा पॉल की इस जोड़ी की प्रधानमंत्री मोदी भी तारीफ कर चुके हैं। इनको लेकर क्करू मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि यह भारतीय संगीत की ख़ूबसूरती है कि वह देश विदेश तक चर्चा में रहते हैं। तंजानिया के भाई-बहन की जोड़ी भारतीय गानों पर बड़ी मेहनत से लिप्सिंग करती है। छत्तीसगढिय़ा गानों के अलावा बॉलीवुड और अन्य भाषाओं में गानों पर वीडियो बनाते हैं। किली पॉल और नीमा को तंजानिया देश में भारतीय दूतावास ने 2022 में सम्मानित भी किया था। यह सम्मान इनके भारतीय संगीत को लेकर लगाव और प्रेम के चलते दिया गया। इनके माध्यम से भारतीय संगीत अफ्रीकी देशों में भी खूब फेमस हो रहा है। इनके इस अंदाज को देखकर विदेशों के कई युवा-बच्चे भारतीय संगीत और फिल्मों के डायलॉग पर सोशल मीडिया पर रील्स बना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स भी दोनों भाई-बहन को फॉलो कर रहे हैं। किली पॉल पॉपुलर बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक के अलावा वीडियोज में अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाना बेहद पसंद करते हैं।