CG BREAK : पुलिस ने दो सरपंचों को किया गिरफ्तार, नक्सल संलिप्तता और भाजपा नेता की हत्या का है आरोप

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने तोयनार सरपंच विजय पाल शाह और येमैया जंगम को गिरफ्तार किया है। दोनों सरपंचों पर नक्सल संलिप्तता और भाजपा नेता तिरुपति की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा ननेताओं पर निशाना साधा है।

विधायक मंडावी ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, भाजपा नेताओं के इशारे पर दोनों सरपंचों को गिरफ्तार किया गया है । भाजपा नेता तिरुपति नक्सल हमले में घायल हुए थे और तोयनार सरपंच विजय पाल शाह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। विधायक मंडावी ने आगे कहा कि, तोयनार सरपंच विजय पाल शाह को 6 महीने बाद भाजपा नेता तिरुपति की हत्या में आरोपी बनाना एक षड्यंत्र का हिस्सा हैं।