जांजगीर-चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,15 सितंबर 2024.थाना अकलतरा पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी धर्मराज चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 376(2)(N) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित की और आरोपी को उसके साकिनत से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल और SDOP जांजगीर प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में निरीक्षक मणिकात पाण्डेय, सउनि सियाराम यादव, आरक्षक बृजपाल बर्मन, बसंत साहू और महिला आरक्षक रश्मि भदौरिया शामिल थे।