Vedant Samachar

KORBA NEWS : हाथियों के मामले में समस्याग्रस्त बने हुए ,2 दंतैल दिखे, बढ़ाई गई निगरानी…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,11जुलाई(वेदांत समाचार)। हाथियों के मामले में समस्याग्रस्त बने हुए वन मंडल कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 2 दंतैल की सक्रियता की जानकारी मिली है। इस आधार पर आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को सतर्क किया गया है। पता चला कि कुदमुरा रेंज के एक इलाके में इन हाथियों को देखा गया। दोनों दंतैल हैं।

वे सामान्य हाथियों के मुकाबले आक्रामक होते हैं और उनके हमले के परिणाम भी काफी खतरनाक होते हैं। इस बारे में खबर होने के साथ फॉरेस्ट हरकत में है।। बताया गया कि जिस क्षेत्र में जंगली जानवर को देखा गया है उसके आसपास के विभिन्न ग्रामों में संबंधित माध्यम से लोगों को सूचित किया गया है। उन्हें पूरी सतर्कता बरतने और जंगल से दूरी बनाने को कहा गया है।

करतला पुलिस को भी जंगली जानवरों की एक्टिविटी के बारे में खबर है और वह भी अपने सूचना तंत्र के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने में लगी हुई है। पुलिस ने माना कि जंगली जानवरों की हरकतों से जो घटनाएं होती हैं उसके कारण सभी प्रभावित क्षेत्रों में चुनौतियां बढ़ती हैं।

Share This Article