खिलखिलाते, हंसते बच्चे किसी नहीं अच्छे लगते. बच्चों को अच्छी खुराक के साथ सही पोषण वाला खाना दिया जाए तो बच्चे की सेहत बढ़िया रहती है. बच्चों का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता उन्हें बीमारियों से बचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बच्चे मौसम बदलते ही बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार से परेशान हो जाते हैं. इसका मुख्य कारण कमजोर इम्युनिटी हो सकता है.
बदलते मौसम (बरसाती मौसम में बच्चों का कैसे रखें ख्याल), धूल-मिट्टी और बाहर का खाना इन सबका सबसे ज़्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ता है. अक्सर देखा जाता है कि बच्चे बार-बार सर्दी-जुकाम, पेट दर्द या बुखार से परेशान रहते हैं. इसका बड़ा कारण होता है कमजोर इम्युनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता. अगर बच्चों की इम्युनिटी मजबूत हो, तो उनका शरीर बीमारियों से खुद लड़ने में सक्षम हो जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय और हेल्दी आदतें अपनाकर आप बच्चों की इम्युनिटी को नेचुरल तरीके से मजबूत बना सकते हैं.
दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो बच्चों के पेट को हेल्दी रखते हैं और अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं. इससे इम्युनिटी मजबूत( क्या खिलाएं?) होती है और पाचन भी सुधरता है. गर्मियों में ठंडा दही बच्चों को बहुत राहत देता है. आप इसे फल मिलाकर स्मूदी या लस्सी की तरह भी दे सकते हैं.
हल्दी वाला दूध
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन जिसमें भर-भर के एंटीऑक्सीडेंट होते है. हल्दी वाला दूध बच्चों को रात में देने से उनकी नींद बेहतर होती है और शरीर में सूजन या बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है. हल्दी वाला दूध गले की खराश, खांसी और ठंड में भी बहुत असरदार है.
बादाम और अखरोट
इन ड्राई फ्रूट्स (किसे नहीं खाने चाहिए) में विटामिन E, हेल्दी फैट और जिंक होता है, जो बच्चों के दिमाग और इम्यून सिस्टम दोनों के लिए जरूरी हैं. आप इन्हें पीसकर दूध में डाल सकते हैं या हल्के रोस्ट करके स्नैक के तौर पर दे सकते हैं.
मौसमी फल
खासकर संतरा, कीवी, पपीता, अमरूद जैसे फलों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करता है. ये फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं.
सब्ज़ियां
पालक, गाजर, शकरकंद और टमाटर जैसे रंग-बिरंगी सब्ज़ियों में विटामिन A, आयरन और फाइबर होते हैं. ये बच्चों के शरीर की अंदरूनी सफाई करते हैं और उन्हें एनर्जी भी देते हैं. आप इन्हें पराठे, सूप या कटलेट की तरह बना सकते हैं ताकि बच्चे आसानी से खा लें.
अंडा और दालें
अंडा प्रोटीन और विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है. वहीं दालों में भी प्रोटीन और आयरन होता है. ये दोनों चीजें शरीर की कोशिकाओं को ताकत देती हैं और बच्चों के ग्रोथ और इम्युनिटी के लिए जरूरी हैं.
शहद (1 साल से ऊपर के बच्चों के लिए)
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. इसे आप गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर दे सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि एक साल से छोटे बच्चों को शहद न दें.
बच्चों की इम्युनिटी मजबूत बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. बस थोड़ी सी समझदारी और सही फूड्स का चयन जरूरी है. रोज़ाना ताज़ा, रंग-बिरंगा और पौष्टिक खाना बच्चों को दें, ताकि उनका शरीर बीमारियों से बच सके और वो तंदुरुस्त रहें. साथ ही ध्यान दें कि बच्चे पर्याप्त नींद लें, धूप में थोड़ी देर खेलें और साफ-सफाई का पालन करें ये सब मिलकर उनकी इम्युनिटी को और भी मजबूत बनाएंगे.



