महासमुंद में बाल बाल बची 50 से ज्यादा यात्रियों की जान, बोर्ड से टकराई तेज रफ़्तार बस, खिड़की से बहार निकले यात्री

महासमुंद,14 अगस्त (वेदांत समाचार)। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में बुधवार सुबह रायपुर से सरायपाली जा रही तेज रफ्तार यात्री बस लोहे के बोर्ड से टकरा गई। जानकारी के अनुसार बोररा मोड़ पटेवा के पास यात्री बस के बोर्ड से टकराने के बाद रुक गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से ज्‍यादा यात्री सवार थे।

दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बस में सवार यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आईं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।