Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को पेरिस से लौटते वक्त एयर इंडिया ने दी विशेष स्वागत: फ्लाइट में मिला ब्रॉन्ज मेडल का जश्न, देखें Viral हुआ दिल छूने वाला VIDEO

नई दिल्ली,10 अगस्त (वेदांत समाचार) 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता, और यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल था। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। इस जीत के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी पेरिस से रवाना हो गए और उनकी उपलब्धि का जश्न खास अंदाज में मनाया गया।

हॉकी इंडिया ने शेयर किया वीडियो

हॉकी इंडिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें टीम के खिलाड़ी फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फ्लाइट के पायलट ने घोषणा करके अन्य यात्रियों को जानकारी दी कि भारतीय हॉकी टीम भी उनके साथ सफर कर रही है और खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी। फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी तालियां बजाकर टीम को बधाई दी।

फ्लाइट में हुआ स्वागत

हॉकी इंडिया ने कैप्शन में लिखा, “पेरिस से भारत लौटते हुए एयर इंडिया ने हमारे खिलाड़ियों के लिए खास इशारा किया। धन्यवाद।” फैंस ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया और कहा कि टीम इसकी हकदार है। हालांकि, कुछ लोगों ने निराशा व्यक्त की कि खिलाड़ी इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे, जबकि सरकार को उन्हें बिजनेस क्लास का टिकट देना चाहिए था।