धमतरी जिले में अब तक 626 मिमी औसत वर्षा दर्ज

धमतरी,30 जुलाई। जिले में एक जून से अब तक 626.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी तहसील में 606.6 मि.मी., कुरूद तहसील में 516.2 मि.मी., मगरलोड में 487.7 मि.मी., नगरी तहसील में 843.4 मि.मी., भखारा में 477.9 मि.मी., कुकरेल तहसील में 661.2 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 794.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में आज की औसत वर्षा 6.4 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 7 मि.मी., कुरूद तहसील में 12.4 मि.मी., मगरलोड में 2.7 मि.मी., नगरी में 3.4 मि.मी., भखारा में 4.3 मि.मी., कुकरेल तहसील में 3 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 12 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।