Raipur Breaking : मेयर ढेबर बोले- SSP साहब मैं सुसाइड कर लूंगा, आपके नाम से चिट्‌ठी लिखकर जाऊंगा, IPS ने कहा- कानून अपने हिसाब से काम करेगा…

मैं बहुत आहत हूं। अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। आपके नाम चिट्ठी लिखकर जाऊंगा। इसके जवाबदार आप होंगे।” यह कहना है रायपुर महापौर एजाज ढेबर का। विधानसभा घेराव के बाद दर्ज FIR को लेकर मेयर सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ SP से मिलने पहुंचे थे।

महापौर की धमकी पर SSP संतोष सिंह ने जवाब में कहा कि, कानून अपने हिसाब से काम करेगा। आपको क्या करना है यह आप डिसाइड करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, प्रदर्शन के दौरान 25000 हजार लोग मौजूद थे। अगर FIR करना है, तो सभी पर की जाए। सिविल लाइन थाने में दर्ज FIR को शून्य किया जाए। यह राजनीति से प्रेरित है।

ढेबर बोले- अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। आपके नाम चिट्ठी लिखकर जाऊंगा।

ढेबर बोले- अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। आपके नाम चिट्ठी लिखकर जाऊंगा।

मैं 3 रात से सोया नहीं- एजाज ढेबर

महापौर ढेबर ने कहा कि, 30 साल के राजनीतिक करियर में मेरे खिलाफ कभी गंभीर धाराओं में FIR नहीं हुई। इस बात से मैं बहुत व्यथित हूं। पिछले 3 रातों से मैं सोया नहीं हूं। मुझे टारगेट कर मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई है। वीडियो जारी कर एक तरफा दिखाया गया है। उसके पहले मेरे साथ हुई धक्का-मुक्की को नहीं दिखाया गया।

जब धरना प्रदर्शन या आंदोलन होता है, तो धक्का मुक्की होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टारगेट कर एफआईआर की जाए। हमने एसपी से मांग की है कि FIR को शून्य किया जाए या सभी 25000 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो। इससे पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेयर ने कहा था कि, पुलिस ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए मेरे खिलाफ कार्रवाई किया है।

SSP बोले- जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में रायपुर SSP संतोष सिंह ने कहा कि, कांग्रेस ने पिछले दिनों विधानसभा का घेराव किया गया था। जिसमें कई अवैधानिक चीजें हुईं। FIR में कुछ व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया था। अन्य लोग भी जांच के दायरे में हैं। कांग्रेस ने आवेदन दिया है। जिसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।