KORBA: कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट में एक साथ लगाए गए 501 पौधे

कोरबा,26 जुलाई 2024। वृक्षारोपण अभियान 2024 के अंतर्गत कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट में एक साथ लगाए गए 501 पौधे एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोल माइन एसईसीएल कुसमुंडा में एक साथ 501 पौधे लगाए गए। कुसमुंडा महाप्रबन्धक राजीव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत कुसमुंडा परियोजना के एमटीके-3 के समीप डम्पयार्ड पर 70×70 मीटर के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। वित्त वर्ष 23-24 में कुसमुंडा खदान द्वारा 501 लाख टन कोयले के उत्पादन किया गया था और इसी के उपलक्ष्य में हर 1 लाख टन उत्पादन के लिए एक पौधा लगाया गया।