कारगिल युद्ध में शहादत पाने वाले जवानों याद किया गया, पुष्प चक्र अर्पित कर किया गया सम्मान,कोरबा के सुभाष चौक में भी मनाया गया कारगिल वार दिवस

कोरबा, 26 जुलाई: शुक्रवार को पूरे देश में कारगिल वार दिवस मनाया गया। कारगिल युद्ध में शहादत पाने वाले जवानों की याद में इस दिन को मनाया जाता है। कोरबा के सुभाष चौक पर पूर्व सैनिक संघ ने इस दिन विशेष को मनाया। इस आयोजन में कोरबा के कलेक्टर,एसपी,निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुभाष चौक के पास पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया गया और उन्हें सम्मान दिया गया।

26 जुलाई 1999 का दिन भारत देश के इतिहास में एक बहुत बड़ा दिन है। इसी दिन भारत के वीर जाबांजो ने कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को मात दी थी और युद्ध का अंत हुआ था। 60 दिनों तक चले युद्ध में देश के 527 जवानों ने शहादत पाई थी,जबकि 1400 सेनिक घायल हुए थे। तब से लेकर आज तक इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। पूरे देश में इस दिन को सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। पूरे देश के साथ ही कोरबा में भी इस दिन को जोश और खरोश के साथ मनाया गया। पूर्व सैनिक संघ द्वारा सुभाष चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौक पर पुष्प चक्र अर्पित कर जवानों की शहादत को याद किया गया। इस दौरान मौके पर जिले के कलेक्टर अजीत वसंत,एसपी सिद्धार्थ तिवारी,निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प चक्र अर्पित किया और शहीद जवानों को याद किया।