Vedant Samachar

सीएमओ नीलेश केरकेट्टा को दी गई भावभीनी विदाई

Vedant samachar
2 Min Read

रिपोर्टर विक्की, रायगढ़,05 जुलाई (वेदांत समाचार) । घरघोड़ा, नगर पंचायत घरघोड़ा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब मुख्य नगर पंचयात अधिकारी (CMO) नीलेश केरकेट्टा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सीएमओ नीलेश केरकेट्टा ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वच्छता अभियान, आधारभूत संरचना सुधार, डिजिटल प्रशासन और नागरिक सुविधाओं में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसंपर्क कौशल की प्रशंसा हर स्तर पर की गई। लोगों कि शिकायतों पर त्वरित निदान करते वाले अधिकारी थे।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा, नीलेश केरकेट्टा के कार्यकाल में घरघोड़ा ने जो प्रगति की है, वह सराहनीय है। उन्होंने हमेशा नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और समाधान हेतु तत्परता दिखाई।”

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भावनात्मक शब्दों के साथ अपने अधिकारी को विदाई दी। समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर अधिकारी को सम्मानित किया गया।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी निलेश केरकेट्टा ने अपने संबोधन में घरघोड़ा के लोगों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “घरघोड़ा में बिताया गया समय मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहाँ के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा याद रहेगा।”

कहे तो सीएमओ केरकेट्टा का विदाई समारोह न केवल एक अधिकारी की यात्रा का समापन था, बल्कि एक प्रेरणादायक कार्यकाल की सराहना भी थी

Share This Article