SAKTI NEWS: बाघराय नाला में राखड़ डंप से किसान परेशान, पानी की निकासी ना होने से फसल बर्बाद, अब सक्ती जिले के सैकड़ो किसानों ने किया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम…

सक्ती जिले के सैकड़ो किसानों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया है।

आपको बता दे जैजैपुर क्षेत्र के बाघराय नाला में राखड़ डंप किए जाने से किसान परेशान हैं।  राखड़ डंप किए जाने से नाला जाम होने से पानी के बहाव के कारण सड़क टूट गई है। इससे धान बुआई के बाद सैकड़ो किसान के फसल को नुकसान हुआ है। जैजैपुर ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग पर तुषार,हसौद जैजैपुर चौक पर किसानों ने चक्का जाम किया है.। पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर मौजूद है.