[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Korba Breaking: बांकी मोंगरा में मिली युवक की लाश की हुई शिनाख्त, इलाके में फैली सनसनी…जांच में जुटी पुलिस

कोरबा, 04 जुलाई । बांकी मोंगरा में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश महज सब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मिली है। मृतक की शिनाख्त, मृतक का नाम अश्वनी पाठक धनुहार पारा दर्री निवासी, बताया जा रहा है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, लेकिन उसके पहनावे से कुछ सुराग मिल सकते हैं। वह ग्रे कलर की जीन्स पेंट और हल्के गुलाबी कलर की हाफ टी शर्ट पहने हुए है, और उसके पैरों में जूते हैं। उसके बगल में एक बैग भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह घटना बांकी मोंगरा के उसी क्षेत्र में हुई है जहां कुछ दिन पहले एक अन्य लाश मिली थी। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

बांगो पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

[metaslider id="133"]